Independence Day 2022


Independence Day 2022पूरा भारत देश इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इस खास अवसर पर अब 15 अगस्त 2022 को मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है| पूरे देश में जोश के साथ ध्वजारोहण होगा| वहीं, इस कड़ी में हरियाणा का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जारी कर दिया गया है| स्वतंत्रता दिवस के दिन हरियाणा में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कौन कहां ध्वजारोहण करेगा? इसकी जानकारी दे दी गई है|बतादें कि, हरियाणा के राज्यपाल अम्बाला में ध्वजारोहण करेंगे और तिरंगा फहराएंगे| जबकि सीएम मनोहर लाल इस बार समालखा में ध्वजारोहण करेंगे और तिरंगा फहराएंगे| इसी प्रकार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल सहित कई और मंत्री व अन्य हस्तियों में कौन कहां ध्वजारोहण करेगा| इसकी जानकारी आप नीचे दी गई लिस्ट से ले लें|