महाराष्ट्र में बड़ा ट्रेन हादसा


Passenger Train Collided With Goods Train in Maharashtra : पिछले दिनों ट्रेन हादसों (Train Accidents) की कई खबरें सामने आ चुकी हैं| इन हादसों में जान-माल का काफी नुकसान भी हुआ है| लेकिन ट्रेन हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| दरअसल, अब एक ताजा ट्रेन हादसा महाराष्ट्र (Maharashtra) के गोंदिया (Gondia) इलाके से सामने आया है| जहां दो ट्रेनें आपस में टकराई हैं|जानकारी के मुताबिक, यह बड़ा हादसा (Train Accident in Gondia) बीती रात 2.30 बजे के आस-पास हुआ| इस दौरान अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे| इस हादसे के बाद उनमें अफरा-तफरी मच गई| हालांकि, गनीमत इतनी रही कि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई| हादसे में किसी यात्री की मौत की खबर नहीं हैं| लेकिन कई यात्री घायल जरूर बताये जा रहे हैं| जिनका अस्पताल में तत्काल इलाज करवाया गया है|