blog-img

भारत देश का सबसे डरावना रेलवे स्टेशन

person Posted:  Rahasyamaya Tathya
calendar_month 01 Sep 2022
mode_comment 0 comments

भारत का एक मात्रा ऐसा रेलवे स्टेशन, जो एक लड़की की वजह से 42 साल तक बंद रहा

क्या आप विश्वास करेंगे कि भारत में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है जो लगभग 42 सालों तक एक लड़की की वजह से बंद रहा? जी हाँ, दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेल मार्ग वाले देश भारत में ऐसा भी एक रेलवे स्टेशन है जिसे एक लड़की की प्रेतात्मा से आतंकित हो कर 42 साल तक बंद रखा गया था। आइए जानते हैं इस विचित्र स्टेशन के बारे में।

कहाँ पर है यह प्रेतवाधित रेलवे स्टेशन?

हम बात कर रहे हैं कि भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पुरुलिया जिले के बेगुनकोडोर गांव में बने रेलवे स्टेशन की। संथाल की रानी लाचन कुमारी और भारतीय रेलवे के साझा प्रयासों से इस रेलवे स्टेशन को स्थापित किया गया था। यह एक ऐसा स्टेशन है जो कि कोलकाता को झारखंड से जोड़ता है। सन 1960 के आसपास बेगुनकोडोर में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं था। गांव के लोगों को लगभग 30-35 किलोमीटर दूर स्टेशन से रेलगाड़ी पकड़ने के लिए जाना पड़ता था। इसलिए यहाँ एक छोटा सा रेलवे स्टेशन बनाया गया। इस स्टेशन के बन जाने से बेगुनकोडोर और उसके आसपास के लोगों को बहुत ही सुविधा होने लगी।

किस घटना के कारण भूतिया लड़की का स्टेशन बना

 सन 1967 में स्टेशन पर मोहन नाम के एक स्टेशन मास्टर की नियुक्ति हुई। वे स्टेशन में ही बने क्वार्टर में रहने लगे। एक रात उन्होंने देखा कि जैसे ही एक ट्रेन बेगुनकोडोर स्टेशन पर पहुंची तो एक लड़की उसके साथ-साथ भागने लगी। वह लड़की बड़ी तेजी से ट्रेन के साथ भाग रही थी और फिर ट्रेन से आगे निकलती चली गई।


Setting Pannel

Style Setting
Theme

Menu Style

Active Menu Style

Color Customizer

Direction
settings
Share
Facebook
Twitter
Instagram
Google Plus
LinkedIn
YouTube